फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady hr manager alleges sexual harassment by company owner

कंपनी मालिक ने HR मैनेजर को जाल में फंसाया, फिर दुबई ले जाकर किया शर्मनाक काम

Wed, 09 May 2018 02:24 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 09 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
lady hr manager alleges sexual harassment by company owner
डेमो इमेज
आगरा में एचआर मैनेजर रह चुकी महिला ने कंपनी संचालक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उन्होंने जांच के आदेश सीओ लोहामंडी को दिए हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का आरोप है कि कंपनी संचालक मैनेजर को शादी का झांसा देकर दुबई ले गया। वहां उसने यौन शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया।

आरोपी कंपनी संचालक विक्रांत चाहर शाहगंज का रहने वाला है। उसकी और भी कंपनी हैं। प्लेसमेंट कंपनी में 2011 में महिला एचआर मैनेजर के पद पर नियुक्त हुई थी। 
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर ले गया दुबई

उसका आरोप है कि कंपनी संचालक उससे नजदीकी बनाने में लगा रहा। उसे शादी का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए परिजनों से भी बात कराई। 2016 में वो दुबई गया। उसके परिवार के लोग भी गए थे।

महिला का कहना है कि उसे यकीन हो गया था कि वो उससे शादी करना चाहता है। दुबई में वो उसके पति की तरह व्यवहार करने लगा। उसके परिजन भी कुछ नहीं कह रहे थे। 

इससे लगा कि उसका इरादा शादी करने का है लेकिन बाद में पता चला कि वो अपनी हवस मिटाने के लिए उसके जज्बातों से खेल रहा था। दुबई से आने के बाद भी वो उसका यौन शोषण करता रहा। 

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

महिला के मुताबिक वो शादी के लिए कहती तो टाल देता। कहता था कि जल्दी क्या है। अब उसने साफ इंकार कर दिया। उसके परिजन बात करने के लिए भी तैयार नहीं हैं।

पीड़ित महिला का कहना है कि वो उसके खिलाफ दुराचार की धाराओं में केस दर्ज कराना चाहती है ताकि कंपनी संचालक और किसी का यौन शोषण न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed