{"_id":"62f2a50bb56ec00fe3091c84","slug":"lady-died-diarrhoea-mainpuri-news-agr542985241","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित महिला की जिला अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित महिला की जिला अस्पताल में मौत
विज्ञापन
09एमएनपी-05-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 456 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
मंगलवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर 12 बजे की थी। जिला अस्पताल में 12 बजे तक मरीजों की भीड़ रही। यहां बुखार और डायरिया से पीड़ित 70 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों की सलाह पर डायरिया और बुखार के 15 मरीजों को भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह की 60 वर्षीय पत्नी विटोला देवी को पिछले कुछ दिनों से डायरिया की शिकायत थी। परिजन ने सोमवार को उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिलाया गया।
बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल
- दूषित पानी पीने से बचें
- हैंडपंप और घरों के आस-पास गंदा पानी जमा न होने दें
- कटी-फटी सब्जियों और फलों का सेवन ना करें
- हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें
- घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें
- परेशानी होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें
- झोलाछापों के उपचार से बचें।
- बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों बढ़ेंगी। सभी लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।
- डॉ. पीपी सिंह सीएमओ