{"_id":"5c77d89ebdec22738563f72e","slug":"lady-cop-gave-food-of-own-tiffin-to-hungry-old-woman-man-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही की दरियादिली, भूखी वृद्धा को खिलाया अपने टिफिन का खाना, फिर सुनी फरियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही की दरियादिली, भूखी वृद्धा को खिलाया अपने टिफिन का खाना, फिर सुनी फरियाद
Thu, 28 Feb 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
वृद्धा को खाना खिलाती महिला सिपाही
एटा जिले के थाना सकीट में शिकायत लेकर आई भूखी वृद्धा को महिला सिपाही ने अपने टिफिन का खाना खिलाकर मानवता का परिचय दिया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग महिला सिपाही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
थाना सकीट क्षेत्र के गांव बक्शीपुर निवासी वृद्ध महिला सावनश्री से गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत लेकर सावनश्री गुरुवार को सकीट थाने पहुंचीं। यहां तैनात सिपाही सरिता से उनकी मुलाकात हो गई।
विज्ञापन
महिला सिपाही से वृद्ध महिला ने शिकायत करते हुए सुबह से भूखे होने की बात कही। इस पर महिला सिपाही सरिता ने अपने टिफिन का खाना उन्हें खिला दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी शिकायत सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
महिला सिपाही की दरियादिली की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मानवता भरा काम देखने के बाद लोगों में पुलिस के प्रति प्रशंसा का भाव दिखाई दिया। इतना ही नहीं लोग महिला सिपाही के नेक काम को लेकर जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।