फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady beaten husnband

तलाक लेने आई युवती ने पति को सरेआम धुना

Thu, 04 Jun 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Thu, 04 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
lady beaten husnband
पांच साल पहले प्रेम की पींग बढ़ाने वाले युवक-युवती ने एक साल बाद शादी तो रचा ली लेकिन गृहस्थी नहीं चल पाई। नौबत तलाक तक ही नहीं पहुंची बल्कि बुधवार को तो युवती ने पति को दीवानी में सरेआम चप्पलों से पीट डाला।
विज्ञापन

 
मैनपुरी के भोगांव निवासी रश्मि और बरहन के नगला पवलवासी नीलेश राजपूत में पांच साल पहले फोन पर हुई बातचीत के दौरान प्रेम पनपा और परवान चढ़ा। रश्मि के मुताबिक इसी दौरान उनकी बेटी भी हुई जो अब तीन साल की है। लेकिन नीलेश शादी के नाम पर आज-कल करता रहा। काफी दबाव के बाद उसने एक वर्ष पूर्व आर्य समाज में उसके साथ शादी की। नीलम के मुताबिक जल्द ही उसे पता चला कि नीलेश के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। आठ माह से वह उसी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन


इस पर तकरार इतनी बढ़ी कि कि मामला तलाक तक आ पहुंचा। दोनों इसी सिलसिले में दीवानी आए थे। किसी बात पर उनमें विवाद होने लगा। अचानक रश्मि ने नीलेश की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। अधिवक्ताओं ने किसी तरह बीचबचाव कराया। नीलेश का कहना है कि रश्मि अपने पहले पति को छोड़कर उसके पास आई। बेटी भी उसी की है। उसने किसी महिला से संबंध के आरोप को भी झूठा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed