फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laddus and Melody toffees distributed over Education Minister Dharmendra Pradhan resignation in agra

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न: आगरा में युवाओं ने जाहिर की खुशी, बच्चों को बांटे लड्डू और मेलोडी टाॅफी

Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आगरा में भी युवाओं में खुशी की लहर दाैड़ गई। युवाओं ने बच्चों को लड्डू और टाॅफी बांटकर खुशी जाहिर की। 

विज्ञापन
Laddus and Melody toffees distributed over Education Minister Dharmendra Pradhan resignation in agra
मिठाई बांटते युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं में खुशी की लहर दाैड़ गई। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने लड्डू और मेलोडी टाॅफी वितरण कर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन


नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसको लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर काॅकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन भी जारी है। शनिवार को जैसे ही शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना सावर्जनिक हुई। युवा खुशी से झूम उठे। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने लड्डू और मेलोडी वितरण कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन


फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रिंस ने कहा कि यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी जीत है। देश के युवाओं ने आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाया है। राहुल वरुण और राहुल बौहरे ने कहा कि देश के युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा करा लिया। इस अवसर पर दीपक कर्दम, अजय, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed