बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह में बुधवार को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं जैन संस्कृति की त्रिवेणी बन गया। महोत्सव में उनके अहिंसा, सत्य, अस्तेय एवं अपरिग्रह के जीवन उपयोगी संदेशों की गूंज सुनाई दी।
सुबह की बेला में अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। इसके बाद निर्वाण लाड़ू चढ़ाया गया। निर्वाण लाडू का सौभाग्य डॉ. अशोक कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, अनुभव जैन, अमित जैन, ऋषि जैन को मिला। जबकि मूल नायक शांतिधारा का सौभाग्य अमित कुमार जैन को प्राप्त हुआ। आचार्य रिषभ शास्त्री ने मोक्ष कल्याणक महोत्सव का पूजापाठ कराया। भजन संध्या में हुई मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान मनोज जैन, अखिल जैन, दिनेश जैन, मनीष जैन, अमित जैन, निक्कू जैन, साधना, मंजू, सारिका जैन, सोनाली, स्नेहलता जैन, माया देवी आदि रहे।