फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laddu Gopal idol was stolen but was found at its place in the temple next day

UP: लड्डू गोपाल हुए चोरी, अगले दिन मंदिर खुला तो अपने स्थान पर रखी मिली मूर्ति...सीसीटीवी में दिखा ऐसा दृश्य

Wed, 27 Nov 2024 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

कासगंज के शिव मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई। इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया, लेकिन अगले दिन मंदिर जब खुला तो मूर्ति अपने स्थान पर रखी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो उसमें जो कुछ दिखाई दिया, सभी हैरान रह गए। 
 

विज्ञापन
Laddu Gopal idol was stolen but was found at its place in the temple next day
लड्डू गोपाल की मूर्ति और सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बरी में शिव मंदिर से रविवार की रात में लड्डूगोपाल की मूर्ति चोरी हो गई। सीसीटीवी में दो महिलाएं इस मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दीं। मंगलवार की सुबह पुजारी ने मंदिर खोला तो मूर्ति अपनी जगह पर रखी दिखाई दीं। सीसीटीवी से पता चला कि रात को इस मूर्ति को दो पुरुष वापस मंदिर में रख गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ताजमहल से कितनी होती है कमाई?: हर साल इतने करोड़ के बिकते हैं टिकट, फिर भी सहजने के लिए खर्च करने में हो रही कंजूसी
विज्ञापन


 
Trending Videos

25 किलो पीतल की है लड्डूगोपाल की मूर्ति
गांव नगला बरी में प्राचीन शिव मंदिर है। इस मंदिर में करीब 25 किलो वजन की पीतल की लड्डूगोपाल की मूर्ति रखी हुई थी। सोमवार की सुबह जब पुजारी भीका सिंह ने मंदिर खोला तो मूर्ति अपनी जगह से गायब थी। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की तो एक सीसीटीवी में दो महिलाएं लड्डूगोपाल की मूर्ति को ले जाती हुई दिखाई दीं। पुलिस ने इसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी लेकिन कोई भी ग्रामीण उन महिलाओं को नहीं पहचान सका।

ये भी पढ़ें -   Taj Mahal: ताज देखने आए पर्यटक का दर्द...1300 का टिकट खरीदा, एक घंटे कतार में जूझा; बोला- ये कैसी व्यवस्थाएं
 
विज्ञापन

अपनी जगह रखी मिली मूर्ति
मंगलवार की सुबह जब पुजारी ने मंदिर के पट खोले तो मूर्ति अपनी जगह रखी हुई थी। जानकारी मिलते ही पूरा गांव मंदिर पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिर से सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि बाइक सवार दो युवक मंदिर पर आकर मूर्ति को वापस मंदिर में रख गए हैं। मूर्ति के इस तरह महिलाओं द्वारा चोरी करने और फिर अगली ही रात दो पुरुषों द्वारा वापस मंदिर में मूर्ति रखे जाने की चर्चा पूरे दिन गांव में होती रही। ग्रामीण मूर्ति के वापस मंदिर में आने पर खुश दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed