फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in laborer house due to leaking gas cylinder innocent died by burning alive

Agra News: गैस सिलेंडर लीक होने से मजदूर के घर मे लगी आग, जिंदा जलकर मासूम की मौत, पिता-पुत्र झुलसे

Thu, 15 Dec 2022 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 12:08 AM IST
सार

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आग से झुलसकर घायल हुए पिता- पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Fire broke out in laborer house due to leaking gas cylinder  innocent died by burning alive
आग - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलोठ  में बुधवार की रात गैस सिलेंडर लीक होने के कारण मजदूर के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग लगने से छह माह  की मासूम जिंदा जल गई। वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से क्षुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेलोठ  निवासी डोरीलाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बुधवार की रात डोरी लाल के घर की बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उसकी पत्नी राजकुमारी मोमबत्ती जला कर घर का काम कर रही थी। उसी समय घर में रखा गैस सिलेंडर लीक होने के कारण डोरी लाला के घर में आग लग गई। आग लगने से परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार पर आसपास के ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डाल कर आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन लेकिन तब तक बहुत देर हो गई।

विज्ञापन

धेवती के लिए गैस पर गर्म किया था दूध

 आग लगने से डोरी लाल की छह माह की धेवती डिंपल की जलकर मौत हो गई, जबकि की डोरी लाल और उसका पुत्र ऋषि गंभीर रूप से क्षुलस गया। डोरी लाल ने बताया की अभी कुछ दिन पूर्व ही उनकी बेटी सुनीता अपने मायके आए हुई थी। उसी के लिये राजकुमारी गैस पर दूध गर्म करने गई थी। गैस जलाते ही आग लग गई, जिससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया। जिस समय घर में आग लगी उस समय सुनीता घर के बाहर बैठी हुई थी। एसओ खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed