फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer hit by tractor on highway dies

Agra News: हाइवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आए मजदूर की हुई मौत

Fri, 27 Sep 2024 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Laborer hit by tractor on highway dies
कुरावली। थाना क्षेत्र में हाइवे सर्विस रोड पर एक मजदूर मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला हल्लू निवासी बलवीर सिंह (34) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से एटा मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सर्विस रोड पर केसी पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मौके पर हाइड्रा लगे ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed