फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Laborer fell from roof in police line, died

पुलिस लाइन में कार्य कर रहा मजदूर छत से गिरा, मौत

Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Laborer fell from roof in police line, died
मैनपुरी। पुलिस लाइन में चल रहे भवन निर्माण के कार्य में लगा मजदूर रविवार की रात छत से गिर गया। सोमवार की सुबह शव पड़ा देख साथियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले मजदूर के परिजन को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में एक कंपनी के द्वारा मध्य प्रदेश के करीब 30 से अधिक मजदूर वहां कार्यरत हैं। रविवार की रात सभी मजदूर खाना खाने के बाद सोने के लिए दूसरी मंजिल पर गए थे। जिसमें एक मजदूर 35 वर्षीय छोटे लाल निवासी शंकरपुर थाना चंदले मध्य प्रदेश भी था। सोमवार की सुबह साथी मजदूरों ने उसका शव छत से नीचे लिफ्ट मशीन के पास पड़ा देखा। जानकारी होने के बाद आरआई आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन सूचना दी गई। ठेकेदार को भी अवगत कराया गया। आरआई ब्रजपाल सिंह ने बताया कि मजदूर की छत से गिरकर मौत हुई है। घरवालों को सूचना भेजी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed