{"_id":"68bf9d2e6fa0304de00ce640","slug":"laborer-dies-due-to-contractor-s-negligence-family-alleges-police-protecting-accused-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मजदूर को बेहोशी की हालत में घर छोड़ गया ठेकेदार, कुछ देर बाद मौत...पोस्टमार्ट रिपोर्ट में आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मजदूर को बेहोशी की हालत में घर छोड़ गया ठेकेदार, कुछ देर बाद मौत...पोस्टमार्ट रिपोर्ट में आई ये वजह
Tue, 09 Sep 2025 08:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:51 AM IST
सार
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में रंगाई-पुताई का काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। ठेकेदार नशे की हालत में उसे ऑटो से घर के बाहर छोड़ गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र में काम कर रहे मजदूर की चोट लगने से मौत हो गई। ठेकेदार उसे ऑटो रिक्शा से लेकर घर पहुंचा और नशे के कारण बेहोश होने की बात बताने के बाद छोड़कर चला गया। पिता ने थोड़ी देर बाद बेटे को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस से शिकायत की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में चोट से मौत की बात कही गई है। परिजनों का आरोप है पुलिस ने तहरीर के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है।
मृतक के चचेरे भाई विक्रम निवासी अशोक नगर पुरानी आबादी लोहामंडी ने बताया कि भाई हरीबाबू (45) रंगाई-पुताई का काम करता था। रविवार को वह आवास विकास में काम पर गया था। दोपहर को ठेकेदार दीपक साथी के साथ हरीबाबू को नशे की हालत में बता कर घर छोड़ गया। बुजुर्ग पिता को 200 रुपये देकर बोला नशे में है थोड़ी देर में होश आ जाएगा। करीब एक घंटे बाद पिता ने भाई को देखा। उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम पुलिस की मौजूदगी में युवक का दाह संस्कार कराया गया।
पुलिस पर ठेकेदार को बचाने की कोशिश का आरोप
मृतक के परिजन का आरोप है कि रविवार रात दस बजे उन्हें थाने बुलाया गया। रात 12 बजे तक बैठकर रखा। वहां ठेकेदार दीपक और निर्माण करा रहे मकान मालिक भी थे। उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया ।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आ गई है। परिजन की शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।