फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   laborer died after falling into water tank of Jal Nigam in Agra

Agra: जल निगम की पानी की टंकी में गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण ठीक कराया जा रहा था वाल्व

Thu, 30 May 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 08:32 PM IST
सार

जल निगम की पानी की टंकी में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। बिना सुरक्षा उपकरण ठीक वाल्व ठीक कराया जा रहा था। 

विज्ञापन
laborer died after falling into water tank of Jal Nigam in Agra
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जल निगम की पानी की टंकी में बृहस्पतिवार को नाबालिग मजदूर की डूबने से मौत हो गई। वह ठेकेदार के साथ वाल्व ठीक करने का कार्य कर रहा था। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन पहुंच गए। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन


बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था। बेटा नाबालिग था। हादसा होने पर कर्मचारी भाग गए। मामले में पुलिस जांच कर ही है। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के गढ़ी भदौरिया की है। यहां जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कराया है। फैजाबाद की कंपनी ने निर्माण कार्य किया है। जनवरी में टंकी जल निगम संचालित कर रहा है। मगर, मेंटेनेंस कार्य की जिम्मेदारी निजी कंपनी के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी ने बताया कि 15 दिन से टंकी के वाल्व से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इस पर कंपनी की ओर से ठेकेदार रमेश के साथ बोदला का अजय कार्य कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को अजय वाल्व ठीक करने के बाद पानी की टंकी पर गया था। 

वह टंकी में पैर फिसलने से गिर गया। किसी तरह के सुरक्षा उपकरण न होने के कारण बाहर नहीं आ सका। 4 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पिता ने की कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन आ गए। मृतक अजय के पिता शंकर ने बताया कि वह मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। बेटा नाबालिग था। वह मजदूरी करता था। टंकी में कार्य कराते समय सुरक्षा उपकरण नहीं दिए गए थे। इस कारण हादसा हो गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अधिकारी कर रहे जांच

जल निगम के मुताबिक, वाल्व भूतल पर ही लगा होता है। इसके लिए टंकी पर जाने की जरूरत नहीं है। मजदूर क्यों टंकी पर गया था? इसकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस भी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed