फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गुहार लगाने के बावजूद नहीं मिल सका महिला को उपचार

जिला महिला अस्पताल में प्रसूता को नहीं मिला उपचार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
गुहार लगाने के बावजूद नहीं मिल सका महिला को उपचार
मथुरा। मथुरा के जिला महिला अस्पताल में उपचार के नाम पर लोगो के साथ खिलवाड़ हो रहा है। रविवार को महिला अस्पताल गई प्रसूता को डॉक्टरो ने बिना इलाज के लौटा दिया। महिला की हालत ठीक नही है। शहर के डीग गेट के मेवाती मोहल्ला निवासी महिला को उसके परिवार के लोग प्रसव पीड़ा होने के बाद जिला महिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करने के लिए कहा। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने रविवार का बहाना बनाते हुए महिला को भर्ती करने से इंकार कर दिया। महिला परवाना ने भी प्रसव पीड़ा बढ़ने के बाद डॉक्टरों से उन्हें भर्ती करने की गुहार लगाई लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आगरा जाने के लिए कहा महिला का आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद उन्हें भर्ती नहीं किया गया इस बीच डॉक्टरों ने उसे ग्लूकोस की बोतल लगाकर परिवार को घर जाने के लिए कहा गरीब परिवार महिला को रिक्शे में डालकर घर की ओर ले गया। इस संबंध में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ बीडी भास्कर का कहना है कि वह मामले की जानकारी जुटा एंगे किन हालातों महिला को भर्ती नहीं किया गया वह देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed