फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KYC mandatory for consumers who have not purchased cylinder for nine months

LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

Sat, 21 Mar 2026 05:23 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 21 Mar 2026 05:23 PM IST
सार

गैस संकट के बीच एजेंसियों ने नया फरमान जारी कर दिया है। ऐसे में उन उपभोक्ताओं के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है, जिन्होंने पिछले नाै महीने से गैस बुक नहीं की है। इन कनेक्शन की सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। इन्हें फिर से सुचारु कराने का भी एजेंसियों की ओर से तरीका बताया गया है। 

विज्ञापन
KYC mandatory for consumers who have not purchased cylinder for nine months
एलपीजी गैस की बुकिंग - फोटो : ANI

विस्तार

खाड़ी देशों में युद्ध के चलते एलपीजी की दिक्कत हो रही है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने बीते 9 महीने में कोई सिलिंडर नहीं भरवाया है। उनको नए सिरे से केवाईसी करना पड़ेगा। इसके बाद ही बुकिंग हो सकेगी ।
विज्ञापन


एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि बीते कई दिनों से खाड़ी देशों में युद्ध चल रहा है। ऐसे में वह लोग भी सिलिंडर की बुकिंग कर रहे हैं, जिन्होंने बीते 9 महीने में एक बार भी सिलेंडर नहीं लिया है। ऐसे कनेक्शन की सेवाएं अभी बंद कर दी हैं। इनको नए सिरे से केवाईसी करना होगा। इसके बाद ही इनको बुकिंग होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP Weather: ईद पर मौसम ने लिया यू-टर्न, मार्च में घना कोहरा देख लोग हैरान, इन जिलों में दिसंबर जैसा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इससे पता किया जाएगा कि यह कनेक्शन सुचारू रूप से संचालित है या भी नहीं। इनमें अधिकांश पीएनजी धारक हैं जो गैस की किल्लत के बीच में बुकिंग कर रहे हैं। इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन के जिला नोडल अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। पीएनजी धारक को अपना एलपीजी कनेक्शन त्यागना होगा। वह अनावश्यक बुकिंग करके सर्वर पर दबाव बना रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं से अपील लेकर हुए कहा कि अनावश्यक बुकिंग न करें और एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करें।

ये भी पढ़ें-Eid 2026:  शाही जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed