फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kurra police arrested vicious cattle thief

Agra News: शातिर पशु चोर को कुर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 25 Jun 2024 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Kurra police arrested vicious cattle thief
करहल। थाना कुर्रा पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना पर रामपीछा तिराहे के पास खड़े एक शातिर पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले पशु चोर पर करीब 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाने में दर्ज एक मामले में वह वांछित भी चल रहा था। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने चालान करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि रामपीछा तिराहे के पास दन्नाहार क्षेत्र के गांव घुराई निवासी पशु चोर भिन्ना उर्फ इमरान मौजूद है। वह थाने में दर्ज पशु चोरी के एक मामले में वांछित चल रहा है। दन्नाहार, कुर्रा और जनपद इटावा के चौबिया थाने में भी चोरी के करीब 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। सूचना मिलने के बाद टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर भिन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थाने लाकर उस से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह क्षेत्र में पशु चोरी की वारदात अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर लूट, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के भी मामले दर्ज हैं। आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed