{"_id":"5e6d202a8ebc3ea4f16f99bf","slug":"kurki-mainpuri-news-agr4337380164","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब की 250 बीघा जमीन पर खड़ी फसल की कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14एमएनपी-31-बेवर के नगला सकटू में तालाब की जमीन को चिन्हिंकित करते अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
बेवर (मैनपुरी)। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला सकटू में तालाब के भूखंड पर कब्जा कर खेती की जा रही थी। एसडीएम से हुई शिकायत पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश कर फसल कुर्क कर ली। कुर्क की गई गेहूं की फसल प्रधान की सुपुर्दगी में दी गई है।
विज्ञापन
ग्रामसभा जोत के मजरा नगला सकटू में गाटा संख्या 615 पर करीब 250 बीघा भूखंड तालाब के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि पर ग्राम कुशलपुर और नगला सकटू के ग्रामीण अवैध रूप से कब्जा कर लंबे समय से खेती कर रहे थे। क्षेत्रीय ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल बसंत कुमार दुबे ने उक्त भूमि की पैमाइश की थी। इसके बाद उन्होंने भूखंड को खाली करने के लिए आदेश भी दिए। लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर लेखपाल ने एसडीएम भोगांव सुधीर कुमार से मामले की शिकायत की थी। शिकायत पर शनिवार को नायब तहसीलदार अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक किशनलाल, लेखपाल बसंत कुमार दुबे थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भूमि की पैमाइश के बाद गेहूं की फसल कुर्क कर ली। कुर्क की गई फसल प्रधान की सुपुर्दगी में दी गई है। नायब तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि उक्त फसल के पकने पर कटाई कराई जाएगी। उन्होंने किसी को दोबारा कब्जा न करने की हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कब्जा हुआ तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।