फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kunti was fed up with her husband's behavior; accused sent to jail.

Agra News: पति की हरकतों से आजिज आ गई थी कुंती, आरोपी जेल भेजा

Thu, 09 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kunti was fed up with her husband's behavior; accused sent to jail.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

आगरा। ताजगंज के कोलिहाई में घर में घुसकर पत्नी की हत्या के आरोपी पति रणवीर को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने आरोपी से कई घंटे पूछताछ की। सामने आया कि रणवीर ने पत्नी का लंबे समय से उत्पीड़न कर रहा था। वह अबकी बार पति के पास नहीं लौटना चाहती थी। ससुराल में झगड़े के बाद आरोपी दोबारा पत्नी की हत्या करने के लिए ही चाकू खरीदकर आया था।

ताजगंज निवासी कुंती देवी की शादी 21 साल पहले डाैकी के पवावली गांव निवासी रणवीर उर्फ रानू से हुई थी। उनके दो बच्चे 8 साल का पवन और 13 साल की पायल हैं। डीसीसी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि कुंती के पिता की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। उसके दो भाई थे। मां ने दूसरी शादी कर ली। बेटों को भी अपने साथ लेकर चली गई। कुंती को उसके चाचा के परिवार ने ही पाला था।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी करता था। जो भी रकम मिलती थी, उसे शराब में उड़ा देता था। इससे वो परेशान हो गई थी। शराब पीकर पति मारपीट करता था। इस पर कुंती अक्सर बच्चों को लेकर मायके आ जाती थी। कुछ दिन बाद ही पति भी पहुंच जाता था। वह मनाकर अपने साथ उसे ले जाता था मगर घर पहुंचने पर फिर से शराब पीकर मारपीट करता था। एक साल पहले भी परेशान किया था। इस पर कुंती ने घर छोड़ दिया। अब वो लाैटकर नहीं जाना चाहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-। रिश्तेदार महिलाओं के सामने मारे थे चाकू

पिता के सामने थप्पड़ मारने से वो बेइज्जती महसूस कर रहा था। उसने पिता को घर पर छोड़ा। इसके बाद उसने गांव में ही सब्जी मंडी से चाकू खरीद लिया। रास्ते में एक ठेके पर शराब भी पी। यहां से कुंती के घर आ गया। कुंती अपने चचेरे भाई की पत्नी, उसकी बेटी और एक अन्य महिला के साथ बैठी थी। वह उसे बाहर लेकर जाना चाहता था, जिससे आसानी से हत्या कर सके। मगर वो राजी नहीं हुई। तभी चाकू निकालकर कुंती पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल पर माैजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। चाकू भी मिल गया है। उसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed