फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kubiram school's center administrator removed

खूबीराम उमावि के केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

Sat, 20 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kubiram school's center administrator removed
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन जिन परीक्षा केंद्रों पर स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। उन सभी से जवाब तलब किया जा रहा है। जबकि खूबीराम कुशवाह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रोहता के केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के दौरान गुरुवार को वित्त एवं लेखाधिकारी (एओ) वैभव कुमार का उड़नदस्ता विद्यालय पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति नकल सामग्री लेकर पीछे के गेट से भागा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को बदलने की संस्तुति की थी। इस पर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता कुशवाह को हटाकर एमडी जैन इंटर कालेज, हरीपर्वत के प्रवक्ता ओमवीर सिंह सोलंकी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। उनकी सहायता के लिए नवाब सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरैंडी के अध्यापक राजेश कुमार और अरुण कुमार को लगाया गया है।
विज्ञापन


महात्मा कपिलदेव पर होगी कड़ी नजर
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि महात्मा कपिलदेव इंटर कालेज, अरेरा पर कड़ी नजर रखी जाएगी। कोई सचल दस्ता यहां बैठकर परीक्षा कराएगा और बाहरी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगाई जाएगी। हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा के दौरान इस केंद्र के भवन की छत और खिड़कियों से बड़ी संख्या में बाहरी लोग नकल करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन नहीं पकड़े गए नकलची
शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन और इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। एक भी नकलची पूरे जिले में नहीं पकड़े गए। संगीत वादन में महज 348 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 334 परीक्षा में शामिल हुए। गृह विज्ञान में 4457 परीक्षार्थी पंजीकृत थे 3917 परीक्षा में बैठे। गुरुवार को दूसरी पाली में हुई इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा की रिपोर्ट संकलन केंद्रों ने शुक्रवार को उपलब्ध कराई। इसमें 73751 पंजीकृत में से 64651 परीक्षार्थी उपस्थित और 9100 अनुपस्थित रहे।

20 परीक्षा केंद्र बढ़े, हजार कक्ष निरीक्षक घटे
परीक्षा केंद्रों ने शुक्रवार को कक्ष निरीक्षकों की मांग की। खासतौर पर महिला कक्ष निरीक्षकाें की। छात्राओं की चेकिंग नहीं हो पा रही है। कक्ष निरीक्षकों की कमी का बड़ा कारण, वित्त विहीन विद्यालयों से शिक्षकों को रिलीव न किया जाना और बेसिक शिक्षकों का परीक्षा केंद्रों पर न पहुंचना है। पिछले सत्र के मुकाबले इस बार हजार कक्ष निरीक्षक कम लगाए गए हैं, जबकि परीक्षा केंद्र बढ़ गए हैं। पिछले सत्र में 330 परीक्षा केंद्रों के लिए 4612 माध्यमिक और 2217 बेसिक स्कूलों से कक्ष निरीक्षक बनाए गए थे। चालू सत्र में 350 परीक्षा केंद्र हैं। माध्यमिक विद्यालयों से 4880 और बेसिक स्कूलों से 1012 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। गत सत्र में 6829 कक्ष निरीक्षक थे, चालू सत्र में 5892 हैं।


आज की परीक्षा
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य, इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed