फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kriti and Kartik reached Agra and selected news as guest editor in Amar Ujala office

आगरा पहुंचे कृति-कार्तिक: अतिथि संपादक के रूप में चुनी खबरें, सकारात्मक खबरों को दी प्राथमिकता

Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 10:27 PM IST
सार

फिल्म शहजादा का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने ताज का दीदार किया। इसके बाद अमर उजाला कार्यालय में अतिथि संपादक के रूप में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Kriti and Kartik reached Agra and selected news as guest editor in Amar Ujala office
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अमर उजाला में माई सिटी के अतिथि संपादक बने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन शनिवार को अमर उजाला, आगरा में माई सिटी के अतिथि संपादक बने। उन्होंने अखबार के कामकाज को समझा। इसके बाद रिपोर्टरों की ओर से बनी खबरों की सूची देखी। सकारात्मक खबरों को पसंद किया। इसके पीछे उनका तर्क रहा कि सकारात्मक खबरों का समाज पर अच्छा असर पड़ता है। लोग प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन


सिकंदरा स्थित अमर उजाला कार्यालय में उन्होंने पत्रकार की तरह कलम उठाई। सांसद खेल स्पर्धा और जी-20 की खबरों को वरीयता क्रम में रखा। उन्होंने कहा खबरें सकारात्मक (पॉजिटिव) होनी चाहिए। विकास से जुड़े मुद्दों से लोग सीधा जुड़ाव रखते हैं। मेट्रो के सुरंग खुदाई के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री के आगमन की खबर को उन्होंने विकास कार्य से जोड़ते हुए प्रमुखता से लगाने को कहा। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स की खबरें पसंद कीं।

विज्ञापन

खबरें तनाव देने वाली नहीं होनी चाहिए: कृति

फिल्म अभिनेत्री कृति सनोन को भी अमर उजाला के माई सिटी में बतौर अतिथि संपादक खबरों के चयन की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि वह पॉजिटिव और नेगेटिव सभी तरह की खबरें पसंद करती हैं। पर, खबरें तनाव देने वाली नहीं होनी चाहिए। अखबार में समाज में घटित हो रहीं सभी तरह की खबरें अखबार में होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षा की खबरों पर फोकस करने की बात कही। विश्वविद्यालय की खबरों को पसंद किया। उन्होंने विकास की खबरों को भी जरूरी बताया। साथ ही कृति का कहना था कि हिंदी भाषी होने के कारण वह अमर उजाला पढ़ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed