फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna's form killed Kansa's effigy

कृष्ण के स्वरूप ने कंस के पुतले का दहन किया

Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Krishna's form killed Kansa's effigy
मैनपुरी। पुरानी मैनपुरी स्थित कंस के मैदान में रविवार को चतुर्वेदी समाज द्वारा कंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरुपों ने कंस के पुतले का वध किया। पूरा मैदान जयश्री कृष्णा के नारे से गूंज उठा।
विज्ञापन

चतुर्वेदी समाज द्वारा हर साल होली के बाद दूज पर कंस मेले का आयोजन किया जाता है। रविवार को कंस का पुतला बनवाकर मैदान में उसे स्थापित किया गया। बाद में भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरूप बने बालकों ने पूरे मैदान का भ्रमण किया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोग जयश्री कृष्णा और राधे-राधे के जयकारे लगाते रहे। देर शाम भगवान कृष्ण और बलराम के स्वरुपों ने कंस के पुतले का वध किया। मेले में चाट-पकौड़ी तथा खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। इस मौके पर मनोज चतुर्वेदी, मणिकांत चतुर्वेदी, हमेश चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, अनुपम चतुर्वेदी, नीतेश चतुर्वेदी, दयाशंकर चतुर्वेदी, प्रतीक चतुर्वेदी, संजू चतुर्वेदी, अनुज चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed