फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishna Jewelers beat Vijay Timber by nine wickets

कृष्णा ज्वैलर्स ने विजय टिंबर को नौ विकेट से हराया

Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Krishna Jewelers beat Vijay Timber by nine wickets
कुसमरा। रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कुसमरा प्रीमियर लीग सीजन चार की रविवार से शुरुआत हो गई। लीग का उद्घाटन कुसमरा चेयरमैन संजू गुप्ता ने पहली गेंद खेलकर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी ने क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के काम किया है। कुसमरा प्रीमियर लीग चार के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को हुए मैच में विजय टिंबर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। कृष्णा ज्वैलर्स 10 ओवर में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी विजय टिंबर की टीम 10 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। कृष्णा ज्वैलर्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाने पर तनु यादव को मैन औफ द मैच दिया गया। दूसरा मुकाबला ईशू गारमेंट्स व ब्लैक वारियर्स के बीच हुआ। ब्लैक वारियर्स टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 65 रन बनाकर आलआउट हो गई। ईशू गारमेंट्स ने बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में एक विकेट खोकर 66 रन बनाए। ईशू गारमेंट्स के गोलू यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया। कमेंट्री हनी मिश्रा और शंकर शर्मा ने की। कैलाश मिश्रा, अशोक तिवारी, ओमेंद्र सिंह कुशवाहा, दीपू मिश्रा, रंजीत सिंह, अंशुल यादव, गोविंद यादव, अज्जू खान, सनी यादव, शुभम अवस्थी, ऋषभ चौहान, हनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed