फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Krishiv wreaks havoc with seven wickets; RBS Challengers win the match.

Agra News: क्रिशिव के सात विकेटों का कहर, आरबीएस चैलेंजर्स ने जीता मैच

Mon, 29 Jun 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Krishiv wreaks havoc with seven wickets; RBS Challengers win the match.
पुरस्कार देते अति​थि
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी में आयोजित अंडर-14 खिलाड़ियों की तीन मैचों की शृंखला का पहला मैच आरबीएस चैलेंजर्स के नाम रहा। क्रिशिव से सात विकेटों के कहर से टीम ने आरबीएस अचीवर्स को 15 रन से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस चैलेंजर्स की टीम 29.3 ओवर में 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान कुणाल राजपूत ने 43 रन की उपयोगी पारी खेली। उनके अलावा अनिरुद्ध शर्मा ने 33, ऋत्विक ने 31 और योगेश ने 27 रन का योगदान दिया। अचीवर्स की ओर से आदर्श ने चार और अध्ययन शर्मा ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

202 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस अचीवर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। सोमदेव सिंह ने 48 और युवान पाठक ने 29 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल सका। पूरी टीम 28.4 ओवर में 186 रन पर सिमट गई। चैलेंजर्स की जीत के सबसे बड़े नायक क्रिशिव रहे, जिन्होंने मात्र चार ओवर में 21 रन देकर सात विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व क्रिकेटर प्रवीण शर्मा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, आयोजन सचिव विवेक यादव, अतुल सोलंकी, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, हेमंत चाहर और अमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed