फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KP remained ahead in the race for the post of BJP District President, declared District President again

UP BJP District President: कासगंज में केपी सिंह को फिर मिली जिम्मदेरी, समर्थकों में छाया उत्साह

Sat, 16 Sep 2023 09:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 16 Sep 2023 09:40 AM IST
सार

केपी सिंह सोलंकी दुबारा भाजपा के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गदा, तलवार व अन्य उपहार भेंट करके फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया।

विज्ञापन
KP remained ahead in the race for the post of BJP District President, declared District President again
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रहीं थीं। कई भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे। सोशल मीडिया पर भी जिलाध्यक्ष बनने को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं, लेकिन दौड़ में शामिल नेताओं को पछाड़कर केपी सिंह सोलंकी दुबारा भाजपा के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गदा, तलवार व अन्य उपहार भेंट करके फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। उनके निवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। मिष्ठान का वितरण किया गया।
विज्ञापन

 
मूल रूप से मोहनपुरा के गांव टीकमपुरा के रहने वाले केपी सिंह सोलंकी शुरू से ही भाजपा की राजनीति में रहे हैं। पिछले सत्र में करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व पार्टी ने भाजपा की जिले की कमान जिलाध्यक्ष के रूप में केपी सिंह को सौंपी थी। इस बार उम्मीद थी कि प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष के पद पर किसी नए चेहरे को ला सकता है। इस बात को लेकर तमाम चर्चाएं भी रहीं और भाजपा के कई नेता जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में रहे।  शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें केपी सिंह सोलंकी को पुन: जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


सूची जारी होने के बाद जानकारी मिलते ही लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाईयां देना शुरू कर दिया। केपी सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए अधिक मेहनत करके कार्य करेंगे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, शिवप्रताप सोलंकी, वरुण चौहान, अनिल पुंढीर, केके सक्सेना, प्रशांत राजपूत, शरद माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, राजेंद्र बौहरे, राकेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर भल्ला, सर्वेश दुबे ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed