{"_id":"603143848ebc3ee8fb041121","slug":"kotwali-police-arrested-four-accused-and-sent-them-to-jail-mainpuri-news-agr481445114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल
विज्ञापन
मैनपुरी। डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने के मामले में नामजद चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। शुक्रवार देर रात जेई विनियमित क्षेत्र की तहरीर पर 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
ईशन नदी से जेल तिराहे के पास बाढ़ प्रभावित इलाके में सर्वेक्षण के दौरान कुछ लोगों के अवैध कॉलोनी काटने का मामला सामने आया। इसके बाद जेई विनियमित क्षेत्र प्रदीप दीक्षित की ओर से 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
जेई ने राजेंद्र सिंह निवासी नगला जुला, सोनू निवासी जेल चौराहा, कोमिल निवासी कचहरी कंपाउंड अवाबाग कालोनी, रामनरेश निवासी सेवारामपुर, अशोक कुमार मनोज कुमार, स्नेहलता, सरला देवी, प्रदीप कुमार, प्रवीन कुमार, प्रमोद, दीपक दीक्षित, अहिवरन सिंह के नाम दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
देर रात रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने राजेंद्र, सोनू, कोमिल और रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया। चारों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
डूब क्षेत्र में कॉलोनी काटने के मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपियों को भी पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करेगी।
अभय नारायण राय, सीओ सिटी।