फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Know about Daksh accused of murder of business head of Tata Steel killed in an encounter by Ghaziabad police

UP: 10वीं के बाद छोड़ी पढ़ाई, घरवालों से तोड़ा नाता...जानें कौन था दक्ष, जिसका गाजियाबाद में हुआ एनकाउंटर

Sat, 11 May 2024 11:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 May 2024 11:56 AM IST
सार

यूपी के गाजियाबाद में टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दक्ष को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। दक्ष मूल रूप से मैनपुरी जिले के किशनी का रहने वाला था। उसने दो साल पहले घर छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Know about Daksh accused of murder of business head of Tata Steel killed in an encounter by Ghaziabad police
मुठभेड़ में पुलिस द्वारा मारे गये बदमाश अक्की उर्फ दक्ष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारा गया दक्ष थाना क्षेत्र के गांव हरिसिंगपुर का रहने वाला था। दो साल पहले वह गांव छोड़ कर चला गया था। तभी से उसने माता-पिता से भी बात नहीं की थी। शुक्रवार को जब मुठभेड़ में मौत की खबर गांव पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गए।
विज्ञापन



 

3 मई को टाटा स्टील प्रवेश अलमीरा के बिजनेस हैड विनय त्यागी की 3 मई की रात लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में थाना किशनी क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी सतेंद्र चौहान का पुत्र दक्ष भी शामिल था। शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में घायल दक्ष की अस्पताल में मौत हो गई। दक्ष दो साल से अपने एक रिश्तेदार के यहां सीलमपुर दिल्ली में रह रहा था। दरअसल दक्ष करीब दो साल पहले गांव छोड़ कर चला गया था। इसके बाद उसने माता-पिता से कभी बात नहीं की। छह माह पहले नानी की मौत की खबर मिलने के बाद वह गांव आया था। इसके बाद वापस चला गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घरवालों से भी संपर्क नहीं रखता था। शुक्रवार को जब दक्ष की मौत की खबर परिजन को मिली तो चीख पुकार मच गई। दक्ष ने गाजियाबाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए बताया था कि उसके माता-पिता नहीं है और उसकी परिवरिश एक किन्नर ने की है। लेकिन मौत से पहले उसने पुलिस को माता पिता के जीवित होने की सच्चाई बताई। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर उसके परिजन को सूचना दी। परिजन दक्ष का शव लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गए हैं।

 
विज्ञापन

हाईस्कूल के बाद नहीं की पढ़ाई
गांव हरिसिंहपुर निवासी दक्ष के खिलाफ किशनी थाना में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। गांव में भी उसने कोई आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दिया। दो साल पहले जब वह गांव छोड़ कर गया तो फिर दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपराध के रास्ते पर कैसे चला गया। इसको लेकर अभी परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। दक्ष ने कस्बा स्थित एक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed