फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KM Tripathi of NSUI became president of the student union

एनएसयूआई के केएम त्रिपाठी बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Tue, 22 Dec 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 22 Dec 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
KM Tripathi of NSUI became president of the student union
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कृष्णमणि त्रिपाठी ने कब्जा जमाया। उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और पुस्तकालय मंत्री पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) का दबदबा रहा। पिछला चुनाव जीतने वाली समाजवादी छात्रसभा (सछास) को करारी हार मिली। सभा सिर्फ दो संकाय अध्यक्ष के पद ही जीत सकी।  
विज्ञापन

छात्र शक्ति ने मतदान में जबरदस्त उत्साह दिखाया। 12 पदों के लिए 62.50 फीसदी मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर त्रिपाठी को 375 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप चाहर को 92 वोट से हराया। एबीवीपी के ऋषि सिसौदिया 276 वोट लेकर तीसरे और सछास के आशीष यादव चौथे स्थान पर रहे। जीडी चाहर उपाध्यक्ष, ललित शर्मा महासचिव, दीपक बघेल संयुक्त सचिव, प्रतिष्ठा अंबेश पुस्तकालय मंत्री चुनी गईं। ये सभी प्रत्याशी एबीवीपी के हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए जीत का अंतर बहुत कम होने के चलते दोबारा काउंटिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में गोविंद गौतम और लाइफ साइंस संकाय में अभिषेक भारद्वाज निर्दलीय चुनाव जीते। एबीवीपी की किम्मी ने कला, सछास की प्रीती राज ने गृह विज्ञान, एनएसयूआई के सुमित सिंह ने इंजीनियरिंग और सछास के सुनील कुमार ने ललित कला संकाय से जीत दर्ज की। प्रबंधन संकाय से एबीवीपी के विक्रांत वार्ष्णेय निर्विरोध विजयी रहे। चुनाव प्रभारी प्रो. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कुल 2080 में से 1301 वोट पड़े। मतदान से लेकर मतगणना तक वीडियोग्राफी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed