फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   KK Sharma and KK Upadhyay Boosted the Morale of Young Players.

Agra News: केके शर्मा और के के उपाध्याय ने बढ़ाया नन्हे खिलाड़ियों का हौसला

Fri, 15 May 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
KK Sharma and KK Upadhyay Boosted the Morale of Young Players.
आगरा। मरियम टॉम्ब स्थित डॉ. अजीत सिंह ग्राउंड पर अंडर-14 जूनियर टेलेंट क्रिकेट लीग में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान उस समय खास माहौल बन गया, जब पूर्व इंडिया ए क्रिकेटर केके शर्मा और पूर्व आईपीएल क्रिकेटर केके उपाध्याय मैदान पर पहुंचे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को अपने बीच देखकर नन्हे क्रिकेटरों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच के दौरान युवा खिलाड़ियों ने दोनों क्रिकेटरों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और अपने बैट पर ऑटोग्राफ भी लिए।
विज्ञापन

पूर्व इंडिया ए क्रिकेटर केके शर्मा ने कहा कि सफलता पाने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और धैर्य बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ फिटनेस पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं पूर्व आईपीएल क्रिकेटर केके उपाध्याय ने नन्हे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां समझाईं। इन खिलाडि़यों के आने से फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खिलाड़ियों की मौजूदगी से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed