फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan union swaraj,kisan union swaraj UP,kisan union swaraj kasganj,kisan union swaraj soron,soron police,soron police kasganj

पीड़िता को नहीं मिला न्याय तो मैदान में उतरी किसान यूनियन

Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
kisan union swaraj,kisan union swaraj UP,kisan union swaraj kasganj,kisan union swaraj soron,soron police,soron police kasganj
सोरों। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) मैदान में उतर आई। सोरों कोतवाली पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कोतवाली परिसर में प्रदर्शन किया। सीओ ने गांव में पहुंचकर मामले की तहकीकात की और पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता सोमवार को कोतवाली सोरों पहुंची। वहां पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो नामजदों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि पुलिस ने पीड़िता के पक्ष को नहीं सुना और उसे धमकाकर वापस लौटा दिया। इस पर गांव के ही पीड़ित परिवार ने भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे से सहयोग मांगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सोरों कोतवाली पहुंच गए और यहां प्रदर्शन करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रदर्शन की सूचना पर सीओ आरके तिवारी मौके पर पहुंचे और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
सीओ ने पीड़िता के गांव पहुंचकर मामले की तहकीकात की और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने बताया कि किसान की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और जब पुलिस ने उसकी गुहार नहीं सुनी तब किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान यूनियन के प्रदर्शन की सूचना पर थाना सोरों पहुंचे। उसके बाद गांव में पहुंचकर मामले की तहकीकात की है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed