फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kisan samman nidhi hold due to farmers data mismatch from aadhar in agra

छोटी सी गलती के कारण अधर में लटका 59 हजार किसानों का 'सम्मान', नहीं आई तीसरी किस्त

Mon, 04 Nov 2019 04:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Nov 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi hold due to farmers data mismatch from aadhar in agra
कई किसानों के खाते में नहीं आई सम्मान निधि की राशि
आगरा जनपद में आधार कार्ड में दिए गए नाम में छोटी सी गलती के कारण 59 हजार किसानों के खाते में सम्मान निधि की तीसरी किस्त नहीं आई है। धनराशि न आने पर किसान कृषि विभाग के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि संशोधन के कार्य में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन


कृषि विभाग में सम्मान निधि के लिए जिले के 2.59 लाख किसान पंजीकृत हैं। इनको तीन किस्तों में छह हजार रुपये मिलने हैं। किसानों के खाते में तीसरी किस्त के रूप में 11.80 करोड़ रुपये आएंगे। 
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि करीब 59 हजार किसानों के खाते में तीसरी किस्त नहीं आई है। आधार कार्ड की गलतियों, खसरा खतौनी में मालिकाना हक में संशोधन इसकी सबसे बड़ी वजह है। किसानों को इनमें सुधार के लिए कहा गया है। जैसे-जैसे ये गलतियां दुरुस्त हो रही हैं, सरकार खाते में धनराशि भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'त्रुटियों को जल्द सही किया जाए'

किसान राजवीर लवानियां ने बताया कि कागजातों की कमी बताने के चलते ही 48 हजार किसानों को पहली और दूसरी किस्त नहीं मिल पाई। विभाग को चाहिए कि त्रुटियों वाले प्रमाणपत्रों को प्राथमिकता से दुरुस्त करवाने की व्यवस्था करे। 

किसान सोमवीर यादव ने कहा कि आधार कार्ड और अन्य कागजात दुरुस्त कराके कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। लेकिन उनको अपलोड नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों को सम्मान निधि मिलने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed