फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kisan Andolan Today Latest News: Samajwadi Party Workers protest in Mathura

मथुरा: कृषि कानून के विरोध में प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के पुतले फूंके, 36 सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Samajwadi Party Workers protest in Mathura
सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के नंदगांव में कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भैंसा-बुग्गी पर बैठकर नारेबाजी की। पुलिस ने 36 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

 
सुबह 11 बजे सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता रंगीली चौक पर किसान यात्रा के दौरान प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके और फोटो पर काली स्याही लगाई गई। इस दौरान पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए प्रदर्शन रोकने के लिए कहा, लेकिन सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसान परिवारों की महिलाओं ने एक्सप्रेसवे किया जाम, आक्रोश देख पुलिस ने पीछे खींचे कदम

विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि यूपी की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। पुलिस के दम पर प्रदर्शन को बंद कराना चाहती है, लेकिन समाजवादी किसानों के समर्थन में लगातार प्रदर्शन करते रहेंगे। बरसाना कोतवाल आजाद पाल सिंह ने बताया कि 36 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। 


विरोध प्रदर्शन में ध्रुव पांचाल, रामबाबू पंडा, लोकेश चौधरी, राघवेंद्र ठाकुर, डॉ. साधना शर्मा, उमाशंकर शर्मा, ओमवीर सिंह चौधरी, दलवीर सिंह जादौन, रानी ठाकुर, बैजंती, मती सवाना खान, बादल राज बंसल, आदिल खान, प्रेम सिंह, बदन सिंह, हरिकेश, रमजान, रामदास बाबा, जयपाल, सुखदेव, जय प्रकाश, लखन चौधरी, सत्यभान, वीरू चौधरी, प्रह्लाद सिंह, बलराम तिवारी, जाकिर हुसैन समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed