{"_id":"5ff5eecc8ebc3e344c5bba43","slug":"kisaan-mela-kasganj-news-agr4752470135","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान भ्रमित न हों, जागरूक होकर योजनाओं का उठाएं लाभ- जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान भ्रमित न हों, जागरूक होकर योजनाओं का उठाएं लाभ- जिलाधिकारी
विज्ञापन
रासगंज के ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी में बोलते डीएम सीपी सिंह एवं मं
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। किसान कल्याण मिशन का उद्देश्य किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभ दिलाना है। किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नए कानून किसानों की सुविधा के लिए हैं। अनुदान और विभिन्न योजनाओं का पैसा सीधा किसानों के खाते में आ रहा है। भ्रष्टचार और बिचौलियों पर अंकुश लगा है। किसान सकारात्मक सोच बनाकर रखें। यह बात डीएम सीपी सिंह ने तीन विकासखंडों पर आयोजित किसान मेलों को संबोधित करते हुए कहीं।
कासगंज ब्लॉक परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि किसान खेती में विविधीकरण अपनाकर जैविक खेती को बढ़ावा दें। इससे कम लागत पर उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिचौलियों को समाप्त करने के लिए सरकार ने कानून लागू किए हैं। किसान भ्रमित न हों।
पटियाली में आयोजित मेले में विधायक ममतेश शाक्य ने कहा कि किसान सरकार द्वारा लागू योजनाओं का लाभ उठाएं। किसानों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। सहावर के मेले में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि विभाग, विपणन विभाग, उद्यान, पशुपालन विभाग, मंडी, मत्स्य, बैंक, बाल विकास सहित अन्य विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभिन्न योजनाओं के पात्र किसानों को कृषि यंत्रों की स्वीकृति के पत्र प्रदान किए गए। किसान मेलों के आयोजन में जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।