फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kirawali dangal 2012 case bjp mla babulal verdict

UP: दंगल में करंट से युवक की मौत...भाजपा विधायक ने कर दिया था बवाल, 12 साल बाद आ सकता है फैसला

Thu, 04 Sep 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Sep 2025 09:06 AM IST
सार

आगरा के किरावली दंगल में 2012 में करंट से मौत और जाम-हिंसा मामले में भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल सहित अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। 8 सितंबर को बहस के बाद फैसला आ सकता है।

विज्ञापन
kirawali dangal 2012 case bjp mla babulal verdict
चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किरावली दंगल में बिजली के करंट से युवक की मौत के बाद जाम लगाने के मामले में अछनेरा थाने दर्ज 2012 के मुकदमे में बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल सहित अन्य आरोपी हाजिर हुए। अब 8 सितंबर को कुछ बिंदुओं पर बहस होगी। उसी दिन फैसला भी आ सकता है।
विज्ञापन

किरावली स्थित मौनी आश्रम पर 2 अप्रैल 2012 को कुश्ती दंगल का आयोजन था। नीचे लटके रहे हाईटेंशन लाइन के तार के छूने से कागारौल निवासी हाकिम सिंह की मौत हो गई और जावेद घायल हो गया था। विरोध में 700 से अधिक लोगों ने किरावली चौराहे पर कई घंटे जाम लगाकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर ईंट, पत्थर, कांच की बोतल फेंकने का आरोप लगा था। थाना अछनेरा में तत्कालीन एसओ सुधीर कुमार सिंह ने विधायक चौधरी बाबूलाल, पवन इंदौलिया, हरपाल, बने सिंह पहलवान, दिनेश, ज्ञान सिंह, सतेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed