{"_id":"5a86ed9b4f1c1b4d588b8d53","slug":"killing-of-monk-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शिष्यों ने इतनी बेहरहमी से अपने गुरु को उतार दिया मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शिष्यों ने इतनी बेहरहमी से अपने गुरु को उतार दिया मौत के घाट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
साधु के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के बरसाना के प्रियाकुंड के समीप करुणामयी कुंज आश्रम के साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पैरों पर धारदार हथियारों से वार किए गए हैं।
आरोप साधु के शिष्यों पर लगा है। तीन दिन पूर्व साधु ने मारपीट के बाद अपने दोनों शिष्यों को आश्रम से निकाल दिया था। गुरु के भाई की तहरीर पर दोनों शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरसाना पुलिस तलाश में जुट गई है।
पूर्वी बंगाल निवासी भंडारी कृष्ण गोविंद दास (45) करीब 15 साल से अपने गुरु ब्रजमोहन दास के आश्रम में रहते थे। प्रतिदिन नंदबाबा मंदिर के नंदगांव में फूलमाला की सेवा करते थे।

मृतक साधु
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात सोते हुए कृष्ण गोविंद दास की धारदार हथियार से दोनों पैरों पर वार करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर गुरु भाई कृपा सिंधु दास पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो खून से लथपथ साधु जमीन पर पड़े हुए थे।
सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और फारेसिंक टीम ने भी तथ्य जुटाए। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि मृतक के साथ उनके चेले श्यामदास और मुरारी दास आश्रम में रहा करते थे।
करीब तीन दिन पहले दोनों शिष्यों से कृष्ण गोविंद दास का विवाद हो गया। बताया जाता है कि गुरु से हुई मारपीट में दोनों शिष्यों को आश्रम से बाहर का रास्ता दिखाया था।
पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर दोनों शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।