फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   killing of monk in mathura

मथुरा में शिष्यों ने इतनी बेहरहमी से अपने गुरु को उतार दिया मौत के घाट

Fri, 16 Feb 2018 10:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा) Updated Fri, 16 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
killing of monk in mathura
साधु के परिजन - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना के प्रियाकुंड के समीप करुणामयी कुंज आश्रम के साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पैरों पर धारदार हथियारों से वार किए गए हैं। 
विज्ञापन


आरोप साधु के शिष्यों पर लगा है। तीन दिन पूर्व साधु ने मारपीट के बाद अपने दोनों शिष्यों को आश्रम से निकाल दिया था। गुरु के भाई की तहरीर पर दोनों शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बरसाना पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


पूर्वी बंगाल निवासी भंडारी कृष्ण गोविंद दास (45) करीब 15 साल से अपने गुरु ब्रजमोहन दास के आश्रम में रहते थे। प्रतिदिन नंदबाबा मंदिर के नंदगांव में फूलमाला की सेवा करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

killing of monk in mathura
मृतक साधु - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात सोते हुए कृष्ण गोविंद दास की धारदार हथियार से दोनों पैरों पर वार करके हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह दरवाजा न खुलने पर गुरु भाई कृपा सिंधु दास पहुंचे। दरवाजा खोलकर देखा तो खून से लथपथ साधु जमीन पर पड़े हुए थे। 

सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और फारेसिंक टीम ने भी तथ्य जुटाए। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि मृतक के साथ उनके चेले श्यामदास और मुरारी दास आश्रम में रहा करते थे। 

करीब तीन दिन पहले दोनों शिष्यों से कृष्ण गोविंद दास का विवाद हो गया। बताया जाता है कि गुरु से हुई मारपीट में दोनों शिष्यों को आश्रम से बाहर का रास्ता दिखाया था। 

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर दोनों शिष्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed