फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Killer Mother Drowns Innocent Daughter Then Crushes Her Face with Stone In Agra

UP: मासूम को पानी में डुबोकर मारा, फिर पत्थर से कुचला चेहरा; ट्रेन में बैठने से पहले मौत की पुष्टि करने आई मां

Thu, 09 Apr 2026 08:39 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 09 Apr 2026 08:39 AM IST
सार

यूपी के आगरा से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निर्दयी मां ने मासूम को पानी में डुबोकर मार डाला। इसके बाद नाले में फेंकने से पहले पत्थर से चेहरा कुचल दिया। आरोपी मां ने अवैध संबंध में बाधा बनने पर हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी दवा दिलाने के बहाने मासूम को घर से ले आई थी।

विज्ञापन
Killer Mother Drowns Innocent Daughter Then Crushes Her Face with Stone In Agra
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगरा के छत्ता थाना इलाके में यमुना किनारा मार्ग पर नाले में मृत मिली बच्ची की पहचान हो गई। बच्ची को उसकी मां ने ही पानी में डुबोकर हत्या की थी। पहचान छिपाने के लिए चेहरा भी पत्थर से कुचल दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अवैध संबंध का विरोध करने पर पति से विवाद होने के बाद महिला ने वारदात को अंजाम दिया। वह नहीं चाहती थी कि प्रेमी के साथ जाने के दौरान बेटी किसी तरह की बाधा बने। इस कारण ही उसकी जान ले ली।
विज्ञापन


मंगलवार रात यमुना किनारा मार्ग स्थित यमुना आरती स्थल के पास नाले में डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। रात में बच्ची के पिता नाई की मंडी स्थित धाकरान निवासी रामू धाकड़ आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि वह चांदी की चेन के कारीगर हैं। बेटी लापता है। उसे ढूंढ रहे हैं। पुलिस ने नाले में मिली बच्ची की फोटो दिखाई तो उन्होंने उसे पहचान लिया। डेढ़ वर्षीय बेटी खुशी के रूप में शिनाख्त की। पोस्टमार्टम गृह पर शव दिखाया गया तो वह रोने लगे।
x

उन्होंने बताया कि पत्नी ममता सुबह 11:30 बजे बेटी को दवा दिलाने के लिए निकली थी। बच्ची की मां पर ही हत्या करने का शक जताया। देर रात बच्ची की मां खुद ही घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। देर शाम परिजन ने अंतिम संस्कार किया।
 

बिहार से शादी कर लाया था
हत्यारोपी ममता के पति रामू धाकड़ ने बताया कि बिहार के रहने वाले कुछ लोगों से जान पहचान है। उन्होंने रिश्ते की बात की थी। 24 नवंबर, 2023 को वह परिवार के साथ बिहार के चंपारड़ गए थे। वहां पर शादी की। नवंबर 2024 में बेटी हुई। 
 

पत्नी कुछ समय से किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी। कई बार बिना बताए घर से चली जाती थी। इस बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था। वह बार-बार बेटी को छोड़कर वापस बिहार जाने के लिए कहती थी। 

 

मंगलवार सुबह भी इसी कारण झगड़ा हुआ था। वह काम पर चले गए थे। सुबह 11:30 बजे ममता उनके भाई और भाभी से बच्ची को बीमार बता दवा दिलाने की बोलकर निकली थी। पता नहीं था कि वह बेटी की हत्या कर देगी।
 

जिसे जन्म दिया उसे ही मार दिया
सगी मां के बेटी की हत्या करने की जानकारी के बाद क्षेत्र में हर कोई उसे कोस रहा है। मासूम की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सब एक ही बात कर रहे थे कि जिन बेटी को जन्म दिया। उसी को मार डाला। मामले का पता चलने के बाद मायके वालों ने भी बेटी से कोई संबंध रखने से मना कर दिया है।

ट्रेन में बैठने से पहले मौत की पुष्टि करने आई
पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी ममता ने बताया कि पति से विवाद के बाद बच्ची को लेकर निकलने के बाद वह परेशान थी कि आगे वह कहां जाए। बेटी खुशी को लेकर वह भटकना नहीं चाहती थी। घूमते हुए यमुना किनारा पहुंचने पर बेटी रोने लगी। इस पर गुस्सा आ गया। उसे भी लग रहा था कि जिस युवक से वह बात करती है, वह बेटी के साथ उसे स्वीकार नहीं करेगा।

इससे ही उसने बेटी को नाले में फेंक दिया। इसके बाद उसका मुंह पानी के अंदर ही दबा दिया। बेटी के शरीर से हरकत बंद हुई तो उसे बाहर निकाला। पहचान छिपाने के लिए वहीं पास रखा पत्थर उठाकर बेटी के चेहरे पर मार दिया।

वह बिहार जाने के लिए टूंडला पहुंच गई थी। इस बीच उसे शक हुआ कि कहीं बेटी जिंदा न हो, इसलिए वह मौत की पुष्टि करने दोबारा घटनास्थल पहुंची थी। मौके से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे जघन्य अपराध करने पर अफसोस हो रहा है।
 

प्राथमिकी दर्ज कर हो रही कार्रवाई
बच्ची की हत्या करने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। महिला के पति की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - शेषमणि उपाध्याय, एसीपी छत्ता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed