{"_id":"62d47099ab1725372e566d88","slug":"killer-father-and-two-brothers-arrested-agra-news-agr5403891136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पिता व दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पिता व दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया। क्षेत्र के ग्राम नगला छारी में बृहस्पतिवार की रात जमीन के विवाद में नेपाल सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में नामजद पिता और दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी मां-बहन समेत 4 आरोपी फरार हैं।
थानाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ग्राम नगला छारी में जमीन बेचने पर मिली रकम को लेकर बृहस्पतिवार को मवासीराम और उसके बेटे नेपाल सिंह में विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मवासीराम व परिवार के अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर नेपाल सिंह की हत्या कर दी थी। परिजन आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी ससुर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता से अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
मामले में मृतक के ससुर लाल सिंह निवासी बरहन की तहरीर पर पुलिस ने पिता मवासीलाल, भाई सोनू, रिंकू, मां, बहन यशोदा और रिंकू की पत्नी ममता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार की रात करीब आठ बजे पुलिस ने हत्यारोपी पिता मवासीलाल व दोनों भाई सोनू व रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।