{"_id":"6414375cf28a3c7e97042ce3","slug":"killer-brother-arrested-sister-made-widow-after-one-and-a-half-years-of-marriage-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हत्यारा' भाई गिरफ्तार: शादी के डेढ़ साल बाद बहन को बनाया विधवा, जीजा को मारने की बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हत्यारा' भाई गिरफ्तार: शादी के डेढ़ साल बाद बहन को बनाया विधवा, जीजा को मारने की बताई ये वजह
Fri, 17 Mar 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:18 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो शादीशुदा बहन को घर से दो बार ले गया था, जिस वजह से सामाजिक तानों से वो आहत था।
विज्ञापन
साले ने की जीजा की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सदर के रोहता में जीजा की हत्या कर फरार हुए साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह बहन के प्रेम-विवाह पर गांव वालों के तानों और अपने अपमान से नाराज था। वह जीजा के साथ बहन को भी जान से मारना चाहता था। उसने घटना वाले दिन दो तमंचे हाथों में लेकर गोली चलाई थी, लेकिन बहन बच गई। वारदात के बाद वह आगरा से बाहर चला गया। अब सामान लेने आया था तो पुलिस ने उसे शुक्रवार को रोहता चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह नाबालिग निकला। इस पर किशोर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
वारदात 13 मार्च की रात को हुई थी। गांव पतर्रा, धौलपुर (राजस्थान) निवासी राज सिंह परमार (28) की सोते समय सीने में गोली मारकर हत्या की गई थी। वह हैदराबाद में टाइल्स का काम करता था। उसने प्रेम विवाह किया था। गर्भवती पत्नी रामा देवी के साथ आगरा आया था। रामा देवी का मायका तांतपुर के नया गांव में है। वह पत्नी के प्रसव के लिए आगरा आया था। रोहता में परिचित के यहां रुका था।
रामा देवी का भाई जीजा की हत्या कर फरार हो गया था। पति की हत्या में रामा देवी ने भाई सहित छह को नामजद किया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। वह आगरा से बाहर चला गया था। शुक्रवार को सामान लेने आया था। तभी गिरफ्तार कर लिया गया। उससे दो तमंचे बरामद किए गए। इनसे ही उसने गोली चलाई थी। इसके अलावा आरोपी का मोबाइल और मृतक का मोबाइल भी बरामद किए गए।