फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Killed an unknown youth and threw his body on the banks of Bombay.

Agra News: अज्ञात युवक की हत्या कर शव बंबे के किनारे फेंका

Fri, 01 Dec 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Killed an unknown youth and threw his body on the banks of Bombay.
कासगंज। थाना ढोलना क्षेत्र के गांव नगला खंगार के बंबा के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला। युवक की हत्या करके शव बंबा किनारे फेंका गया। एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ अजीत चौहान व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फाॅरेंसिक टीम मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। सायं तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही है।शुक्रवार सुबह गांव के लोग खेतों पर जाने के लिए निकले तो उन्हें बंबा किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। वे मौके पर पहुंचे। थोड़ी देर में शव पड़े होने की सूचना गांव के अन्य लोगों को हुई तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मृतक युवक की शिनाख्त के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा ले रही है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों को भी सूचना भेज दी गई है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि मृतक का रंग गेहुंआ है। कद करीब 5 फुट 6 इंच है। उम्र करीब 45 वर्ष है। उन्होंने बताया कि युवक के सिर में और गले पर हल्की चोट के निशान हैं। वह सफेद शर्ट, नीली पेंट एवं क्रीम रंग का हाफ स्वेटर पहने है। उन्होंने बताया कि हत्या कर शव बंबा किनारे फेंका गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम से स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed