फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kidney Transplants Set to Begin at Agra's SN Medical College

UP: किडनी मरीजों के लिए राहत भरी खबर, एसएन में ट्रांसप्लांट का रास्ता साफ; तीन को मिली मंजूरी

Tue, 02 Jun 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:32 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है और तीन मरीजों को इसके लिए कानूनी मंजूरी मिल चुकी है। एसजीपीजीआई लखनऊ के विशेषज्ञों की निगरानी में इसी महीने पहले ऑपरेशन होने की संभावना है।

विज्ञापन
Kidney Transplants Set to Begin at Agra's SN Medical College
किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में तीन मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करने की कानूनी अनुमति मिल गई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इसी महीने मरीजों के ऑपरेशन होंगे। इसके लिए एसजीपीजीआई लखनऊ की टीम से ट्रांसप्लांट के लिए तिथि मांगी गई है। टीम के इसी माह ऑपरेशन करने की संभावना है।
विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और आइसोलेट कमरे तैयार हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 12 मरीजाें ने पंजीकरण कराया है। इनमें से चार मरीजों और किडनीदाता की सभी तरह की जांचें कराते हुए कानूनी अनुमति के लिए सीएमओ कार्यालय फाइल भेजी गई थी। सीएमओ की टीम ने मरीज और किडनीदाता के जरूरी दस्तावेज जांचने के बाद तीन मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन




प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि तीन मरीजों को कानूनी अनुमति मिल गई है। जांचें पहले ही हो चुकी हैं। ऑपरेशन के लिए एसजीपीजीआई की टीम से तिथि मांगी है। अभी वहां कुछ चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। उनके आने पर तिथि मिल जाएगी। संभावना है कि इसी महीने ट्रांसप्लांट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीजीआई की निगरानी में होंगे पहले 25 ऑपरेशन
किडनी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि किडनी रोग विभाग में आईसीयू, डायलिसिस यूनिट और मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बने हैं। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रशिक्षण भी मिल चुका है। शुरू के 25 ऑपरेशन एसजीपीजीआई के किडनी रोग विशेषज्ञों की निगरानी में होंगे। इसके बाद एसएन के विशेषज्ञ ही ट्रांसप्लांट करने लगेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed