{"_id":"642ec0041225f7148f01c5f5","slug":"kidnapping-of-two-minor-sisters-went-to-the-farm-by-bicycle-didn-t-come-back-again-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: दो नाबालिग बहनों का अपहरण, साइकिल से गईं थी खेत पर; फिर लौटकर नहीं आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: दो नाबालिग बहनों का अपहरण, साइकिल से गईं थी खेत पर; फिर लौटकर नहीं आईं
Thu, 06 Apr 2023 06:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 06 Apr 2023 06:20 PM IST
सार
दोनों बहनें खेत पर गेहूं काटन के लिए गईं थीं। उसके बाद से वे घर लौटकर नहीं आईं। परिवार के लोगों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें बुधवार की सुबह साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए गईं थी। इनके पीछे पैदल मां व अन्य परिजन पहुंचे, लेकिन खेत पर नहीं मिलीं, जिसके बाद परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पिता का कहना है कि सात वर्ष बेटी को लेकर 16 वर्षीय बेटी साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए सुबह करीब सात बजे निकली थी, लेकिन न तो खेत पर पहुंची और न हीं घर वापस आई। खेत पर पत्नी, दादा-दादी भी पहुंचे लेकिन दोनों नहीं मिलीं। उसने बताया कि वह बड़ी बेटी को परीक्षा दिलाने एटा गया था। तब परिजनों ने दोनों बेटियों के अपहरण होने की सूचना दी। पहले परिजनों ने तलाश किया। बाद में वह भी खोजने में जुट गया। लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Agra: प्लॉट के विवाद में चाचा-भतीजों में फायरिंग, लोगों में फैली दहशत; दरवाजे में फंसी मिली गोली
विज्ञापन
मुकदमा हुआ दर्ज
पीड़ित ने इसके बाद बेटियों के अपहरण की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पिता ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और किशोरियों की तलाश की जा रही है।