{"_id":"5af70cfe4f1c1bd1408b4c77","slug":"kidnapping-of-minor-girl-in-film-style-outside-agra-cantt-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के बाहर से फिल्मी स्टाइल में किशोरी का अपहरण, परिवार संग जा रही थी महाराष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के बाहर से फिल्मी स्टाइल में किशोरी का अपहरण, परिवार संग जा रही थी महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 13 May 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
kidnapping
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर से शुक्रवार रात को कार सवारों ने फिल्मी स्टाइल में किशोरी का अपहरण कर लिया। परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
फिरोजाबाद निवासी व्यापारी महाराष्ट्र में चूड़ी का व्यापार करते हैं। इन दिनों वो गांव आए हुए थे। शुक्रवार रात को वो परिवार के साथ महाराष्ट्र जा रहे थे। साथ में उनकी 16 वर्षीय बहन भी थी।
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि आगरा कैंट स्टेशन के बाहर पहुंचने पर उनकी बहन कुछ पीछे रह गई थी। तभी स्विफ्ट कार से 4-5 लोग आए। उनकी बहन को कार में खींच लिया।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
परिजनों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने उनको धक्का देकर गिरा दिया। जब तक आसपास के लोग आ पाते, तब तक कार सवार आरोपी भाग निकले।
सूचना पर थाना सदर पुलिस और सीओ उदयराज सिंह मौके पहुंच गए। पुलिस ने आसपास चेकिंग कराई, लेकिन कार को नहीं पकड़ा जा सका। व्यापारी ने एक रिश्तेदार युवक को नामजद करते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
युवक दिल्ली का रहने वाला है। वो कार चालक है। पुलिस की एक टीम युवक की तलाश में दिल्ली में पहुंच गई। आरोपी घर नहीं पहुंचा है। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की है।

किशोरी को पहले से जानता था आरोपी
सदर पुलिस का कहना है कि युवक किशोरी को पहले से जानता था। पुलिस का कहना है कि किशोरी स्नातक कर चुकी है। जांच में पता चला है कि आरोपी युवक किशोरी का रिश्तेदार है।
वो अक्सर दिल्ली से फिरोजाबाद आता था। इस दौरान किशोरी के घर आता था। आरोपी को पहले से पता था कि किशोरी भाई के साथ कैंट स्टेशन पहुंचने वाली है। पुलिस टीम ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है।
वहीं पुलिस ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास दुकान और होटल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। हालांकि इनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।