{"_id":"6732f24919ecaf11da0b7d0c","slug":"kidnapping-of-a-man-take-tea-at-dhaba-owner-of-property-worth-crores-incident-was-captured-in-cctv-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ढाबे पर चाय पी रहे शख्स का अपहरण, करोड़ों की संपत्ति का मालिक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ढाबे पर चाय पी रहे शख्स का अपहरण, करोड़ों की संपत्ति का मालिक; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Tue, 12 Nov 2024 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:44 AM IST
सार
मथुरा में ढाबे पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का कार सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। अपहरण हुए व्यक्ति के नाम करोड़ों की जमीन है। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
ढाबे पर चाय पी रहे शख्स का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत छटीकरा राधाकुंड रोड पर राल के समीप ढाबा पर बैठकर चाय पी रहे व्यक्ति का ऑल्टो सवार नकाबपोश अपहरण कर ले गए। परिजनों द्वारा अपहरणकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो ऑल्टो सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण कर ले जाते हुए की घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर अपहरणकर्ताओं की खोजबीन में जुट गई है। अपहरण किए गए व्यक्ति के चचेरे भाई ने थाना जैंत पर भूमाफियाओं के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
यहां की है वारदात
थाना जैंत क्षेत्र के गांव राल निवासी सुमेर सिंह 60 वर्षीय पुत्र दीपा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने घर के पास बने ढाबा पर बैठकर चाय पी रहा था। वहां उसका मौसेरे भाई व उनके लड़के भी उपस्थित थे, तभी ऑल्टो कार वहां आकर रुकी और उसमें से तीन नकाबपोश युवक उतर कर आए। कुर्सी पर बैठे सुमेर सिंह को गोदी में उठाकर गाड़ी में डाल लिया और कार दौड़ा दी। मौसेरे भाई व उनके लड़के विरोध करने के लिए गाड़ी की तरफ दौड़े तो आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अपहरण की सूचना मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारियां जुटाकर आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।
ये भी पढ़ें - नकली डीएपी: 600 रुपये की खाद, 1700 में बिक्री...ऐसे ठगे जा रहे थे किसान, एजेंट और सप्लायरों की एसटीएफ को तलाश

चचेरे भाई ने दी तहरीर
थाना जैंत पर दी तहरीर में पीड़ित के चचेरे भाई श्याम सिंह पुत्र रामभरोसी ने बताया कि सुमेर सिंह के नाम छटीकरा राधाकुंड रोड पर लगभग तीन करोड़ रुपए की कीमत की जमीन है। जिस पर भूमाफियाओं की नजर है। ऑल्टो कार में भूमाफिया उसके भाई का अपहरण कर ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुमेर सिंह की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाइयों के साथ ही रहता है। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपहरणकर्ताओं की खोज की जा रही है। परिजन से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढ़ें - बालिका हत्याकांड: वाल्मीकि महापंचायत ने किया प्रदर्शन, परिजन बोले- पुलिस ने किया मनगढ़ंत खुलासा

सुमेर सिंह के नाम है करोड़ों की जमीन
अपहरण हुए व्यक्ति सुमेर सिंह के नाम 5 से 6 बीघा जमीन राधाकुंड छटीकरा रोड पर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। सुमेर सिंह मौसेरे भाइयों के पास ही रहता है।