{"_id":"5c15fa24bdec2253f44a90eb","slug":"kidnapping-accused-committed-suicide-by-hanging-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मामले में रात को पुलिस ने दी दबिश, सुबह फंदे से लटका मिला आरोपी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण मामले में रात को पुलिस ने दी दबिश, सुबह फंदे से लटका मिला आरोपी का शव
Sun, 16 Dec 2018 12:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में व्यापारी के अपहरण में आरोपी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार की सुबह उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज निवासी खाद व्यापारी लालाराम सक्सेना 12 दिसंबर से लापता हैं। उनकी पत्नी माया देवी ने गांव तिलियानी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबलू शाक्य और उसके चालक दिवरनियां के ऋषि यादव पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही नामजद किए गए बबलू शाक्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ऋषि यादव की तलाश में पुलिस ने शनिवार को उसके गांव दिवरनियां में दबिश दी, लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं लगा।

कमरे में लटका मिला शव
रविवार की सुबह ऋषि यादव का शव कमरे में लटका मिला। उसकी मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने कहा कि ऋषि यादव को फंसाया गया था। इससे आहत उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात को पुलिस ने दबिश भी दी थी।
उधर, अपहरण के आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है।
सीओ ने मांगा था 24 घंटे का समय
बता दें कि आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को नवीगंज चौकी का घेराव किया। तीन दिन से लापता व्यापारी का जल्द पता लगाए जाने की मांग की गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव ने 24 घंटे का समय मांगा। इसके बाद आक्रोशित व्यापारी शांत हुए।
उधारी में भी खाद देते थे
परिजनों और स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक लापता व्यापारी किसानों को उधारी में भी खाद देते थे। फसल तैयार होने के बाद उसका रुपया वसूल करने के लिए जाते थे। बुधवार को भी वह आलू मंडी में किसानों से रुपया लेने गए थे।