{"_id":"671d2c3cc3ad92d8bf0d9b8e","slug":"kidnapped-minor-to-get-married-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126215-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी करने के लिए नाबालिग को कर ले गया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी करने के लिए नाबालिग को कर ले गया अगवा
Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग को आरोपी शादी करने के लिए अगवा कर ले गया। अपराध में परिजन और अन्य लोगों ने सहयोग किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 3 अक्तूबर को उनकी 15 वर्षीय पुत्री को आरोपी दिवेश अपने साथ ले गया है। वह उनकी नाबालिग पुत्री से शादी करने के लिए अपने साथ लेकर गया है। पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं हो पा रही है। आरोप लगाया कि पुत्री को ले जाने में आरोपी का सुनीता देवी, कन्हैया, अजय, कुल्ली और बलेश्वर निवासी हाजीपुर, विशाल निवासी कुर्रा ने किया है। इन लोगों से पुत्री को वापस दिलाने के लिए कहा लेकिन अभी तक बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटित हो सकती है। कुर्रा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।