{"_id":"5ff999308ebc3e31f35a7329","slug":"kidnap-mainpuri-news-agr4755821150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर से अगवा बच्चे की तलाश में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर से अगवा बच्चे की तलाश में आई पुलिस
विज्ञापन
-मुहम्मद साद
- फोटो : MAINPURI
इलाबांस। बिजनौर के थाना स्योहारा की पुलिस ने शनिवार को थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाबांस में दबिश दी। पुलिस यहां एक 18 माह के अगवा बच्चे की तलाश में आई थी। जिसे सात जनवरी को एक मंगलामुखी घर के बाहर से ले गया था। तलाश करने के बाद पुलिस लौट गई।
जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर निवासी नौशाद खां का 18 माह का पुत्र सात जनवरी की सुबह घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक वह लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पिता ने थाना स्योहारा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक मंगलामुखी जिसका नाम महेश उर्फ अनुष्का है, वह बच्चे को अगवा कर ले गया है। उसकी मोबाइल लोकेशन गांव इलाबांस की मिली। इसके बाद शनिवार को स्योहारा थाना पुलिस ने गांव में दबिश दी, लेकिन न तो मंगलामुखी मिला न ही बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिल सकी।