फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kideny Day 2021: Youth Become Patients Of Kideny Know How To Protect This Disease

किडनी दिवस: मधुमेह व उच्च रक्तचाप कर रहे युवाओं की किडनी को बीमार, इन बातों का रखें ख्याल

Fri, 12 Mar 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 12 Mar 2021 11:37 AM IST
सार

  1. डॉक्टरों के पास 30 से 50 वर्ष की आयु के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे
  2. जांच में सामने आया लंबे समय से मधुमेह, रक्तचाप होने से किडनी पर पड़ा प्रभाव

विज्ञापन
Kideny Day 2021: Youth Become Patients Of Kideny Know How To Protect This Disease
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में

विस्तार

मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी से युवाओं की किडनी खराब हो रही है। डॉक्टरों के पास 30 से 50 वर्ष की आयु के मरीज सर्वाधिक पहुंच रहे हैं। 90 फीसदी मरीजों में मधुमेह और रक्तचाप की स्थिति अनियंत्रित मिली है।एसएन मेडिकल कॉलेज के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि ओपीडी में 70 से 80 किडनी के मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इनमें 30 से 50 वर्ष की आयु वाले 40 से 45 मरीज होते हैं। जांच में इनमें मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी भी मिल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मरीज देर से इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज ऐसे होते हैं, जिनमें बीमारी दस वर्ष से भी अधिक समय से है। जब किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगी तब डॉक्टरों का रुख किया। इनकी डायलिसिस करवानी पड़ती है। वैसे 50 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की संख्या ज्यादा रहती थी, लेकिन मधुमेह और रक्तचाप की वजह से कम उम्र में किडनी की परेशानी पाई जा रही है।
विज्ञापन


तस्करी का अनोखा तरीका: हरियाणा से एंबुलेंस के केबिन में शराब की पेटियां भरकर कर रहे थे तस्करी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

हर माह डायलिसिस कराते हैं 1100 लोग
जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज में हर महीने करीब 1100 लोगों की डायलिसिस हो रही है। इनमें 90 फीसदी में मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी पाई जा रही है। करीब 600 मरीज 40 से 55 वर्ष की आयु के होते हैं। 

मिलावटी सामान से भी नुकसान 
किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. यूसी अरोड़ा ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री का सेवन भी लोगों की कि डनी को नुकसान पहुंचा रहा है। प्रत्येक किडनी रोग विशेषज्ञ के पास 8 से 12 मरीज ऐसे रहते हैं, जिनमें परेशानी की वजह मिलावटी खाद्य सामग्री है।

इन बातों का रखें ख्याल
- 30 वर्ष से अधिक आयु होने पर मधुमेह और रक्तचाप की जांच कराएं 
- मधुमेह रोगी पेशाब में प्रोटीन की जांच कराएं
- मिलावटी खाद्य सामग्री खाने से बचें

किडनी की बीमारी के लक्षण 
- पैरों में सूजन होना
- सांस फूलना
- कमजोरी महसूस होना
- थकान और भूख कम लगना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed