फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kho-Kho: Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra defeated Soban Singh Jeena University, Almora

खो-खो : डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि आगरा ने सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा को हराया

Thu, 09 Apr 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 09 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Kho-Kho: Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra defeated Soban Singh Jeena University, Almora
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित नॉर्थ जोन खो-खो चैंपियनशिप में तीसरे दिन बुधवार को चौधरी देवीलाल विवि और पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने दो-दो मैच जीते। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विवि, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा, वीर माधव सिंह भंडारी विवि, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ, चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद, पंजाब विवि चंडीगढ़ और केंद्रीय विवि जम्मू ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

तीसरे दिन सुबह तेज बारिश के कारण मैदान भीग गया जिससे खेल अस्थायी रूप से प्रभावित हुए। हालांकि मैदान को दोबारा तैयार करने के बाद मुकाबले हुए। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा को 29–22 से पराजित किया। एक अन्य मैच में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर विवि को 48–6 से हराया।
विज्ञापन


इससे पहले खेले गए पहले मुकाबले में कुरुक्षेत्र विवि ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि अलीगढ़ को 42–2 से और दूसरे मैच में पंजाबी विवि पटियाला ने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विवि को 46–10 से हराया। तीसरे मुकाबले में चौधरी देवीलाल विवि सिरसा ने प्रो. राज्जू भैया विवि प्रयागराज को 30–6 से मात दी। पांचवें मुकाबले में वीर माधव सिंह भंडारी विवि ने क्लस्टर विवि को 40–38 से पराजित किया। चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ ने सातवें मैच में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला को 42–34 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी रणबीर सिंह विवि जींद ने आठवें मैच में लखनऊ विवि को 32–22 से हराया। नौवें मैच में पंजाब विवि चंडीगढ़ ने महाराजा दयानंद विवि रोहतक को 31–24 से पराजित किया। दसवें मैच में केंद्रीय विवि जम्मू ने दसवें मुकाबले में देव संस्कृत विवि को 33–24 से मात दी। 11वें मुकाबले में पंजाबी विवि पटियाला ने कुरुक्षेत्र विवि को 23–17 से और 12वें मैच में चौधरी देवीलाल विवि सिरसा ने महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स विवि पटियाला को 23–18 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed