फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Khillo Came from Delhi and Was Found Dead in Hotel Relatives Say They Knew Nothing

UP: दिल्ली से आया मामा, होटल में मिली मौत! हत्यारोपी महिला बोली- नहीं मारती तो फिर करता गंदी हरकत

Sat, 18 Apr 2026 12:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 12:07 PM IST
सार

आगरा के होटल ताजपथ में महिला ने रिश्ते के मामा खिल्लो की हत्या कर दी और आरोप लगाया कि वह लंबे समय से ब्लैकमेल कर शोषण की कोशिश कर रहा था। दिल्ली में काम करने वाले मृतक के घरवालों को यह तक नहीं पता था कि वह कब आगरा आया, जिससे परिवार और रिश्तेदार हैरान रह गए।

विज्ञापन
Khillo Came from Delhi and Was Found Dead in Hotel Relatives Say They Knew Nothing
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित होटल ताजपथ में हुए हत्याकांड में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। विवाहिता ने जिस मामा खिल्लो का बेरहमी से कत्ल किया, उसके घरवालों को पता नहीं था कि वो कब आगरा आया था। खिल्लो दिल्ली में काम करता था। उसने होटल में अपने नाम से ही कमरा लिया था।  
विज्ञापन


होटल के कमरे में रिश्ते के मामा की हत्या करने के बाद आरोपी महिला को कोई अफसोस नहीं था। वह बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह उसे जान से नहीं मारती तो वो उसके साथ गलत हरकत करने में सफल हो जाता। दो महीने पहले भी होटल में बुलाकर गलत हरकत की थी। ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा था। पति को फोटो और वीडियो दिखाने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

एसीपी सैंया डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पूछताछ में महिला पहले कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस को लग रहा था कि हथौड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस ने गले पर भी कट का निशान देखा। इस पर महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि रिश्ते का मामा उसे काफी परेशान कर रहा था। बार-बार मिलने के लिए बुलाता था, वो चाहता था कि जैसा चाहे वैसा करती रहे। वह इससे तंग आ गई थी। इसलिए तैयारी करने के बाद आई थी। उसने बैग में सर्जिकल ब्लेड और हथाैड़ा रख लिया था।
 

महिला ने हत्या के बाद छत पर मोबाइल को हथाैड़े से तोड़ दिया था। इस मोबाइल में ही उसके मृतक के साथ बने वीडियो और फोटो होने की आशंका है। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं गला काटने में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड को भी होटल से बाहर की तरफ फेंक दिया था। इसके अलावा कमरे से बीयर की केन और थैला भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

भाई अजय ने पुलिस को बताया कि खिल्लो दिल्ली में काम करता था। उसने 20 मार्च को रुपये खाते में भेजने की बात कही थी। मगर रकम नहीं भेजी। वह कभी कभार घर आता था। मलपुरा में कैसे पहुंच गया? यह किसी को पता नहीं है। दोपहर में पुलिस ने ही होटल में हत्या की जानकारी दी है। अब तक रिश्तेदार महिला से संबंध की कोई जानकारी नहीं थी।

रिश्तेदार हो गए हैरान
आरोपी महिला की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। मायका सदर क्षेत्र में है। पति और देवर कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। उन्हें नहीं पता था कि वह होटल में क्यों गई थी। महिला के पिता विजय सिंह ने बताया कि खिल्लो को बचपन से ही उन्होंने पाला था। उन्हें दोनों के संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सभी रिश्तेदार हैरान है कि आखिर ऐसे कैसे हो गया? गांव के लोग भी हत्याकांड के संबंध में तरह-तरह की बात कर रहे थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed