{"_id":"5c43137bbdec224c8b1ae9aa","slug":"khichdi-mahotsav-in-radha-vallabh-mandir-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी महोत्सव: सांवरी सखी के वेश में ठाकुर राधा वल्लभ के दर्शन पाकर धन्य हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी महोत्सव: सांवरी सखी के वेश में ठाकुर राधा वल्लभ के दर्शन पाकर धन्य हुए भक्त
Sat, 19 Jan 2019 05:39 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Jan 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
ठाकुर राधा वल्लभ के दर्शन करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में खिचड़ी महोत्सव चल रहा है। ठाकुर राधावल्लभ महाराज नित नए वेश में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। शनिवार की सुबह ठाकुरजी के सांवरी सखी के वेश के दर्शन पाकर सैकड़ों भक्त धन्य हुए।
विज्ञापन
मंदिर प्रांगण में आयोजित समाज गायन में राकेश मुखिया ने सहयोगियों के साथ भोरि भए सहचरि सब आई, यह सुख देखत करत बधाई...कोऊ बीना सारंगी बजावै, कोऊ इक राग विभासहि गावैं। आदि पदों का गायन किया।
विज्ञापन
मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि एक मास तक चलने वाले खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी प्रतिदिन नए वेश में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। अपने आराध्य के अद्भुत स्वरूप के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
सेवायत ने बताया कि सर्दी के मौसम में विभिन्न मेवा तथा मसालों से युक्त खिचड़ी राधावल्लभलाल को अतिप्रिय है। इस दिव्य खिचड़ी को ठाकुरजी को निवेदित करने की प्रथा उन्हें सर्दी से बचाने के भाव को लेकर शुरू हुई।
इस अवसर पर मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, आनंद लाल गोस्वामी, अक्षय गोस्वामी, विशाललाल गोस्वामी, सुकृत गोस्वामी, उदित गोस्वामी और गौरव गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।