{"_id":"6900532872b2039d5f0bccd7","slug":"kheragarh-tragedy-again-man-dies-as-house-wall-collapses-while-sleeping-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कुसियापुर गांव में फिर आई आफत, दिवाली से पहले 12 मौतें...अब घर छत की पटिया गिरी; एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कुसियापुर गांव में फिर आई आफत, दिवाली से पहले 12 मौतें...अब घर छत की पटिया गिरी; एक व्यक्ति की मौत
Tue, 28 Oct 2025 10:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:53 AM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मलबे से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गिरी दीवार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से हुई सीलन के कारण कुसियापुर गांव के एक मकान की छत गिर गई। कमरे में सो रहे मुन्नालाल (50) की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। परिजन ने दरवाजा तोड़कर मृतक को बाहर निकाला।
परिजन भूरी सिंह ने बताया कि मुन्ना लाल मजदूरी करते थे। सोमवार की रात वह कमरे में सो रहे थे। रात के समय छत की गर्डर, पटिया टूट कर उनके ऊपर गिर पड़ी। मंगलवार की सुबह काफी देर तक उनके नहीं उठने पर परिजन ने आवाज लगाई। भीतर से कोई उत्तर नहीं मिलने से घरवाले घबरा गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर गए तो छत गिरी थी।
मलबे में मुन्ना लाल दबे पड़े थे। परिजन उन्हें निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच करके उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिवारवालों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं वे भी मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार से हो रही बारिश से छत में सीलन हो गई। मकान भी पुराना होने से कमजोर हो गया था। जर्जर गर्डर, पटिया चटक कर टूट गई।
कुसियापुर के 12 वुवकों की उंटगन में डूबने से गई थी जान
नवरात्र पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान कुसियापुर गांव के ही 12 युवकों की नदी में डूबने से जान चली गई थी। गांव के लोग अभी इस बड़े हादसे के गम से उबरे भी नहीं थे कि मंगलवार सुबह एक और हादसे में ग्रामीण की मौत से गांव में मातम छा गया है। वहीं मुन्ना लाल की मौत से परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।